लाइव न्यूज़ :

आवश्यक रक्षा सेवाओं में हड़ताल के निषेध के खिलाफ याचिका पर अदालत ने केंद्र से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: September 16, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने आवश्यक रक्षा सेवाओं में हड़ताल को निषेध करने और आवश्यक रक्षा सेवा अधिनियम, 2021 के तहत सख्त आपराधिक परिणाम लागू करने की केंद्र सरकार की शक्तियों को चुनौती देने वाली एक याचिका पर बृहस्पतिवार को उससे जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने याचिका पर रक्षा मंत्रालय और कानून मंत्रालय को नोटिस जारी किये। याचिका में इस कानून के कई प्रावधानों की वैधता को चुनौती देते हुये कहा गया है कि यह अधिकारियों को किसी भी प्रतिष्ठान को “आवश्यक रक्षा सेवा” घोषित करने और हड़तालों में किसी भी प्रकार की भागीदारी और समर्थन पर रोक लगाने के लिए “निरंकुश शक्ति” देता है।

देश भर की 400 से अधिक पंजीकृत मजदूर यूनियनों के राष्ट्रीय महासंघ, अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ की याचिका ने 30 जून 2021 को लागू हुए आवश्यक रक्षा सेवा अधिनियम, 2021 के कई प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि ये भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(ए), 19(1)(सी), 21 और 311 के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय प्रसंविदाओं का उल्लंघन करता है जिन्हें भारत द्वारा स्वीकार और अनुमोदित किया गया है तथा ये मानवाधिकारों का भी हिस्सा हैं।

याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पारिख ने दलील दी कि हड़ताल श्रमिकों के हाथ में एक हथियार था और इस पर कोई भी प्रतिबंध स्थापित कानून और श्रम व्यवस्थाओं के विपरीत होगा।

अदालत ने हालांकि कहा कि याचिकाकर्ता एक नए क़ानून के मद्देनजर “आवश्यक सेवाओं में हड़ताल की पुरानी अवधारणा” को जारी रखने के लिए दबाव नहीं बना सकता है।

पीठ ने कहा, “अगर लोगों की इच्छा है कि आप हड़ताल पर नहीं जाएं, तो याचिकाकर्ता कौन है, जो लोगों, संसद की इच्छा के बावजूद कहे कि मैं एक आवश्यक सेवा होने के बाद भी हड़ताल पर जाऊंगा।”

पीठ ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 16 नवंबर निर्धारित करते हुए कहा, “जब आप बदलाव लाते हैं तो लोग चुनौती देने के लिए बाध्य होते हैं। आप (केंद्र) अपना जवाब दाखिल करें। हम फैसला करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू