लाइव न्यूज़ :

नौसेना भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ याचिका पर अदालत का केंद्र से जवाब तलब

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:57 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने अधिकारी रैंक से नीचे के कार्मिकों (पीबीओआर) की भर्ती के लिए भारतीय नौसेना की चयन प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को केंद्र को नोटिस जारी किया।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने विक्रम स्वामी द्वारा दायर जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि लिखित परीक्षा से पहले कट-ऑफ अंकों के आधार पर ‘शॉर्ट-लिस्टिंग प्रक्रिया’ को अपनाना भेदभावपूर्ण है।

न्यायालय ने इस याचिका पर नौसेना प्रमुख, भारतीय नौसेना और जनशक्ति योजना तथा भर्ती निदेशालय का पक्ष भी जानना चाहा है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।

याचिकाकर्ता ने कहा है कि आगामी भर्ती अभियान के लिए मानदंड, जो फरवरी में होने वाला है, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत हैं।

याचिका में कहा गया है कि भारतीय नौसेना के विज्ञापन में 10 + 2 में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग मानदंड का सहारा लेने का अधिकार सुरक्षित रखने का एक विशिष्ट खंड है कि यदि किसी विशेष राज्य से अधिक प्रतिशत के साथ अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं तो क्वालीफाइंग कट-ऑफ प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। याचिकाकर्ता के अनुसार, यह प्रक्रिया मनमानी, अनुचित और गैर-कानूनी है।

याचिका में जोर देकर कहा गया है कि यहां तक कि भारतीय सेना भी प्रत्येक योग्य उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बुलाती है और इस तरह किसी भी संभावित उम्मीदवार को उसकी पूर्व-निर्धारित कट ऑफ के साथ नहीं रोकती है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि लिखित परीक्षा से पहले ही शॉर्ट-लिस्टिंग प्रक्रिया अपनाकर अधिकारी पात्र नागरिकों की चयन प्रक्रिया में भाग लेने की संभावनाओं को भी छीन रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां