लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में दोपहिया वाहन जब्त करने के मामले में अदालत ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 7, 2021 14:54 IST

Open in App

श्रीनगर, सात नवंबर श्रीनगर की एक अदालत ने पिछले महीने आम नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर यहां दोपहिया वाहनों को जब्त किए जाने के मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

श्रीनगर के अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट (यातायात) की अदालत ने पुलिस को 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता नावेद बख्तियार की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को यह निर्देश दिए। याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि पुलिस ने ‘‘अवैध रूप’’से दोपहिया वाहनों को जब्त किया था। अदालत ने माना कि यह आरोप बेहद गंभीर हैं और इसमें अदालत का हस्तक्षेप करना आवश्यक है।

अदालत ने श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को इस मुद्दे पर जिले के सभी पुलिस थानों से रिपोर्ट मंगवाकर दस दिनों के भीतर अदालत के समक्ष अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि पिछले महीने आम नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर श्रीनगर में पुलिस ने कई दोपहिया वाहनों को जब्त कर लिया था। कई लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उनके दस्तावेजों की जांच किए बिना ही उनके वाहनों को जब्त कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया