लाइव न्यूज़ :

अदालत ने अवैध रूप से ऑनलाइन काम कर रहीं लैब की शिकायत की स्थिति पर दिल्ली, हरियाणा पुलिस से मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली उच्च न्ययायालय ने मंगलवार को दिल्ली और हरियाणा की पुलिस को निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के कोविड-19 के लिए कथित तौर पर नमूने इकट्ठा करने वाले ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के संबंध में आप सरकार की शिकायत पर की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट पेश करें।

अदालत ने कहा, ‘‘आप लोगों को ठगे जाने नहीं दे सकते।’’ अदालत ने कहा कि सरकार इस तरह के और निजी लैबोरेटरी का पता लगाए जो बिना लाइसेंस के कोविड-19 की जांच कर रहे हैं।

न्यायमूर्ति नाजिमी वजीरी की एकल पीठ ने दिल्ली पुलिस और गुड़गांव पुलिस को नोटिस जारी कर दो हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले को अगली सुनवाई के लिये 26 अक्टूबर को सूचीबद्ध कर दिया।

न्यायमूर्ति नाजिमी वजीरी उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे जिसमें दिल्ली उच्च न्यायालय के पहले के आदेश का पालन नहीं करने के लिए अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई करने की मांग की गई। उच्च न्यायालय ने अपने पहले के आदेश में उन ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जो कोविड-19 की जांच के लिए अवैध रूप से नमूने एकत्रित कर रहे हैं।

दिल्ली सरकार के वकील ने पीठ को सूचित किया कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली पुलिस और गुड़गांव पुलिस के उपायुक्तों से शिकायत की थी कि एक लैबोरेटरी कोरोना वायरस जांच के लिए आरटी-पीसीआर जांच सहित अवैध रूप से नमूने इकट्ठा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए