लाइव न्यूज़ :

अदालत ने गोल्फ कोर्स के निर्माण के लिए ‘फ्लाई-ऐश’ ईंटों की खरीद नहीं होने पर जवाब मांगा

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के निर्माण के लिए ‘फ्लाई-ऐश’ ईंटों के बजाय लाल ईंटों की खरीद के लिए आमंत्रित निविदा को चुनौती देने वाली एक याचिका पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने जनहित याचिका पर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उत्तर प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया। विमलेंदु झा द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि लाल ईंटों की खरीद के लिए नोएडा की निविदा पर्यावरण मंत्रालय द्वारा फ्लाई ऐश (ऊर्जा संयंत्रों से निकलने वाली राख) के उपयोग पर जारी अधिसूचनाओं का उल्लंघन है।

झा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा है कि आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाली फ्लाई ऐश से दिल्ली में वायु की गुणवत्ता प्रभावित होती है और ईंट बनाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नोएडा द्वारा पारंपरिक लाल ईंटों के लिए निविदा आमंत्रित की गयी जबकि संयंत्र फ्लाई ऐश देने के लिए तैयार हैं। शंकरनारायणन ने कहा कि कि लाल ईंटें भी मिट्टी की ऊपरी परत के लिए हानिकारक हैं और यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं। अदालत मामले में 27 अगस्त को आगे की सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव