लाइव न्यूज़ :

अदालत ने निजी शराब विक्रेताओं की अर्जी पर दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को खुदरा शराब विक्रेताओं की उन दो याचिकाओं पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा जिसमें उन्होंने दिल्ली आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अन्य श्रेणियों की तरह ही विशेष श्रेणियों में अपने लाइसेंस 16 नवंबर तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने नोटिस जारी किया और दिल्ली लिकर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक अर्जी पर दिल्ली सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया।

एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा द्वारा किया गया। एसोसिएशन ने उन अन्य लाइसेंस धारकों के साथ समानता का अनुरोध किया जिन्हें 16 नवंबर तक विस्तार दिया गया है, जबकि इन निजी खुदरा विक्रेताओं से कहा गया है कि दिल्ली की नयी आबकारी नीति के मद्देनजर उनके लाइसेंस का नवीनीकरण या विस्तार 30 सितंबर से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

इसी तरह की एक अन्य याचिका रतन सिंह नाम नाम के एक व्यक्ति ने भी दायर की थी और अदालत ने प्राधिकारियों से इस पर जवाब देने को कहा।

अदालत ने दोनों याचिकाओं को 24 सितंबर को आगे सुनवायी के लिए सूचीबद्ध किया, जब निविदा प्रक्रिया और नयी आबकारी नीति को चुनौती देने वाले अन्य मामले सुनवाई के लिए आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां