लाइव न्यूज़ :

अदालत ने बंगाल में रैली के दौरान पुलिसिया ‘बर्बरता’ संबंधी याचिका पर एनएचआरसी का जवाब मांगा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में पिछले साल अक्टूबर में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता के संबंध में एक शिकायत पर कार्रवाई के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने भाजयुमो सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता रोहित वर्मा की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिन्होंने दलील दी है कि एनएचआरसी कदम उठाने से इनकार करके कानून के तहत उसे मिली हुई शक्तियों को जाया कर रहा है। मामले में 10 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।

याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने आठ अक्टूबर 2020 को पश्चिम बंगाल में आयोजित शांतिपूर्ण ‘‘नबान्न चलो’’ रैली में भाग लिया, जो कथित तौर पर ‘‘पुलिस प्रतिष्ठान के लिए कार्रवाई का अवसर’’ बन गया और ‘‘बड़े पैमाने पर क्रूरता’’ की गई। याचिका में कहा गया है कि रैली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के ‘‘अप्रभावी, गैर-जिम्मेदार, क्रूर, डराने-धमकाने, तानाशाही और हिंसक शासन’’ के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन था।

याचिका में कहा गया, ‘‘रैली के दिन पश्चिम बंगाल में राज्य मशीनरी द्वारा मानवाधिकार और मौलिक अधिकारों के गंभीर उल्लंघन की भयावहता से प्रतिवादी का ध्यान अवगत कराया गया था।’’ इसमें कहा गया है कि याचिकाकर्ता की शिकायत पर एनएचआरसी ने तुरंत नोटिस जारी किया, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

वकील कबीर शंकर बोस और सुरजेंदु शंकर दास द्वारा दाखिल की गई याचिका में दलील दी गयी है, ‘‘शिकायत करने के बाद से लगभग नौ महीने बीत जाने के बाद भी प्रतिवादी ने पश्चिम बंगाल राज्य और उसके पुलिस प्रतिष्ठान पर मामला दर्ज करने के लिए कुछ भी नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र