लाइव न्यूज़ :

अदालत ने आदेश के बावजूद अजय राय को सुरक्षा मुहैया न कराए जाने पर मांगा स्पष्टीकरण

By भाषा | Updated: September 8, 2021 22:10 IST

Open in App

वाराणसी, आठ सितंबर कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अजय राय को उनके भाई अवधेश राय की हत्या मामले की सुनवायी की तारीख पर जाने के लिए सुरक्षा नहीं दिए जाने पर एमपी/एमएलए के विशेष न्यायाधीश ने पुलिस आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगा है।

इस सम्बंध में एमपी/ एमएलए (सांसद/विधायक) अदालत के विशेष न्यायाधीश ने वाराणसी जनपद के पुलिस आयुक्त जारी नोटिस में कहा है कि वादी अजय राय द्वारा पूर्व की तिथि पर अपनी जान का खतरा बताते हुए गवाही देने जाने के लिए सुरक्षा की मांग की गई थी, जिसके सम्बन्ध में अदालत द्वारा गत 17 अगस्त को आदेश पारित किया गया था। इसमें पुलिस आयुक्त से कहा गया है कि अदालत के इस आदेश का अनुपालन किन परिस्थितियों में नहीं किया जा सका इसकी विस्तृत रिपोर्ट दिनांक 15 सितंबर तक प्रेषित की जाए।

इसमें इसके साथ ही थाना प्रभारी चेतगंज को भी अदालत के आदेश का अनुपालन न किये जाने के सम्बंध में स्पष्टीकरण प्रेषित करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त को यह आदेश दिया गया है कि साक्षी को अदालत में उपस्थित होकर साक्ष्य देने के लिए सुरक्षा प्रदान करने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न हो, जिससे की साक्षी भयमुक्त होकर अदालत के समक्ष उपस्थित होकर अपना साक्ष्य दे सके।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक अजय राय अपने भाई अवधेश राय की हत्या के मामले में एकमात्र चश्मदीद गवाह हैं, जिसका मुकदमा एमपी/एमएलए अदालत, इलाहाबाद में चल रहा है। अजय राय द्वारा पूर्व में मुख्तार अंसारी से जान का खतरा बताते हुए अदालत से सुरक्षा प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया था जिस पर अदालत ने सुरक्षा प्रदान करने का आदेश पारित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?