लाइव न्यूज़ :

अदालत ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए आरपीडब्ल्यूडी कानून के तहत रिक्तियों, आरक्षण का ब्योरा मांगा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से कहा है कि वह एक हलफनामा दाखिल कर सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2020 के लिए दिव्यांगजन अधिकार कानून के अनुसार अधिसूचित रिक्तियों की कुल संख्या और आरक्षण का ब्योरा उपलब्ध कराए।

अदालत दिव्यांगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले संगठनों की दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इसमें आरोप लगाया गया कि दृष्टिहीन व्यक्तियों और कई तरह की अशक्तता वाले लोगों के लिए सीटें दिव्यांगजन अधिकार (आरपीडब्ल्यूडी) कानून 2016 के अनुसार आरक्षित नहीं की गयी।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को मामले में सुनवाई की अगली तारीख दो अगस्त से पहले एक अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का समय दिया। डीओपीटी की ओर से केंद्र सरकार के वकील अभय प्रकाश सहाय ने कहा कि सीएसई 2020 के लिए अधिसूचित अंतिम रिक्तियां 836 हैं, जिनमें से 251 रिक्तियों में कोई आरक्षण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि शेष 585 रिक्तियों में से 24 को आरक्षित किया गया है और इस प्रकार आरक्षण कानून की धारा 34 (1) के आदेश के अनुसार है, जो कि चार प्रतिशत है।

उच्च न्यायालय ने इससे पहले केंद्र, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और डीओपीटी से उस याचिका पर जवाब मांगा था जिसमें सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की घोषणा करने वाले नोटिस को रद्द करने और परिणामों की घोषणा पर इस आधार पर अंतरिम रोक लगाने का अनुरोध किया गया था कि दृष्टिहीन और कई तरह की अशक्तता वाले व्यक्तियों के लिए पर्याप्त सीटें आरक्षित नहीं की गयी हैं।

याचिकाकर्ता संगठन इवारा फाउंडेशन ने दलील दी है कि इन व्यक्तियों के लिए विज्ञापित रिक्तियों की अपर्याप्त संख्या के कारण, इन दो श्रेणियों से संबंधित कम उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन