लाइव न्यूज़ :

अदालत ने माहंगा दोहरे हत्याकांड में पुलिस से तीनों आरोपियों का सीडीआर मांगा

By भाषा | Updated: November 20, 2021 23:27 IST

Open in App

भुवनेश्वर/केन्द्रपाड़ा, 20 नवंबर कटक जिले की एक अदालत ने माहंगा दोहरे हत्याकांड मामले की धीमी जांच को लेकर शनिवार को नाखुशी जतायी। इस मामले की प्राथमिकी में राज्य के विधि मंत्री प्रताप जेना का भी नाम है।

याचिकाकर्ता के वकील प्रवीण कानूनगो ने पत्रकारों को बताया कि सालेपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने माहंगा पुलिस को मंत्री के सहायक बापी बिस्वाल, ब्लॉक अध्यक्ष शरत नाइक और दिवंगत प्रफुल्ल बिस्वाल से जुड़े दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) को सौंपने को कहा है।

माहंगा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी नेता कुलमणि बराल और उनके साथी दिब्यासिंह बराल की दो जनवरी, 2021 को नृतंगा गांव में हत्या कर दी गई थी।

कुलमणि बराल के पुत्र रमाकांत बराल ने अदालत में अर्जी देकर आरोप लगाया है कि दोहरे हत्याकांड में मंत्री की भूमिका पर आरोपपत्र में कुछ नहीं कहा गया है।

जांच के बाद पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, लेकिन उसमें मंत्री का नाम नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे