लाइव न्यूज़ :

अदालत ने प्रकाशन कंपनी को यस बैंक के पूर्व सीईओ पर लिखी किताब बेचने, वितरित करने से रोका

By भाषा | Updated: December 25, 2021 00:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने प्रकाशन कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस को मामले में सुनवाई की अगली तारीख तक ‘‘द बैंकर हू क्रश्ड हिज डायमंड्स: द यस बैंक स्टोरी’’ शीर्षक से यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर पर लिखी किताब को बेचने और वितरित करने से रोक दिया है।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजेश कुमार ने ऑलमाइटी टेक फिल्म्स को भी कपूर से बिना पूर्व सहमति के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध या संदर्भ वाली किसी भी फिल्म को रिलीज और मार्केटिंग करने से रोक दिया।

कपूर को बैंक में कथित घोटाले से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। कपूर ने दावा किया कि पुस्तक ‘‘मानहानिकारक’’ है। उन्होंने अपने वकीलों विजय अग्रवाल, नमन जोशी और रिदम अग्रवाल के माध्यम से अदालत का रुख किया और फुरकान मोहरकन द्वारा लिखित और पेंगुइन द्वारा प्रकाशित पुस्तक की आलोचना की।

उन्होंने यह भी कहा कि जोधपुर स्थित ऑलमाइटी टेक फिल्म्स द्वारा किताब पर एक फिल्म बनाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा