लाइव न्यूज़ :

बलात्कार मामले में लोजपा सांसद प्रिंस राज की अग्रिम जमानत पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर दिल्ली की अदालत लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद प्रिंस राज की बलात्कार के एक मामले में राहत का अनुरोध करने वाली याचिका पर शनिवार को फैसला सुनाएगी।

विशेष न्यायाधीश विकास धुल ने राज और दिल्ली पुलिस के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद सांसद की अग्रिम जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

दलीलें पेश करते हुए पुलिस ने आवेदन का विरोध किया और पूछताछ के लिए राज को हिरासत में देने की मांग की।

राज की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील विकास पहवा ने अदालत को बताया कि कथित पीड़िता ने जिस तारीख को घटना होने दावा किया है उस दिन राज के सरकारी आवास के आगंतुक रजिस्टर में उसकी कोई एंट्री नहीं है।

उन्होंने अदालत को बताया कि कथित पीड़िता और उसका पुरुष मित्र उनके मुवक्किल को 2020 से ही ब्लैकमेल कर रहे थे और उससे धन ऐंठ रहे थे।

दिवंगत नेता रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई राज बिहार की समस्तीपुर सीट से सांसद हैं।

राज की ओर से ही पेश हुए वकील नितेश राणा ने शिकायतकर्ता के दावे पर सवाल उठाया और पूछा कि उसके आवास पर रिकॉर्ड किया गया वीडियो क्लिप नेता (प्रिंस राज) के पास कैसे पहुंचा ?

पुलिस ने अदालत से कहा कि उसे वे कथित वीडियो क्लिप पाने के लिए राज को हिरासत में लेने की जरुरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू