लाइव न्यूज़ :

अदालत ने धनशोधन मामले में गौतम थापर की जमानत याचिका पर 30 अक्टूबर तक आदेश सुरक्षित रखा

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने 500 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले के सिलसिले में गिरफ्तार अवंता समूह के प्रवर्तक गौतम थापर की जमानत याचिका पर शनिवार को अपना फैसला 30 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया।

थापर फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने थापर की जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अमित महाजन और एन के मट्टा ने जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि रिहा किए जाने पर आरोपी अभी हो रही जांच में बाधा डाल सकते हैं और न्याय की जद से भाग सकते हैं।

थापर की ओर से करंजावाला एंड कंपनी द्वारा दाखिल जमानत याचिका में दावा किया गया था कि जांच के लिए आरोपी की जरूरी नहीं है तथा उन्हें हिरासत में रखने से कोई मकसद पूरा नहीं होगा।

अदालत ने मामले में हाल ही में थापर तथा 20 अन्य के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों