लाइव न्यूज़ :

‘खान चाचा’ के मालिक को पुलिस हिरासत में देने के अनुरोध वाली याचिका को अदालत ने खारिज किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई कोरोना वायरस महामारी के दौरान ऑक्सीजन सांद्रक की कथित तौर पर जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने के सिलसिले में व्यवसायी नवनीत कालरा से पांच और दिन पूछताछ करने के लिए यहां की एक अदालत ने शनिवार को दायर दिल्ली पुलिस की याचिका को खारिज कर दिया।

कालरा के रेस्तरां खान चाचा, टाउन हॉल और नेगी एंड जू पर पिछले दिनों की गई छापेमारी में 524 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे। व्यवसायी को 16 मई की रात को गुरुग्राम से पकड़ा गया और अगले दिन उसे औपचारिक रूप से हिरासत में लिया गया।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वसुंधरा आजाद ने कहा, ‘‘मेरा विचार है कि पुलिस रिमांड की जरूरत नहीं है। आवेदन खारिज किया जाता है।’’ अदालत ने दूसरी बार पुलिस रिमांड का आवेदन खारिज किया है।

इससे पहले 20 मई को इसी तरह की याचिका को एक अन्य न्यायाधीश ने खारिज कर दिया था और कालरा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इससे पहले रेस्तरां संचालक को गिरफ्तारी के बाद तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

पुलिस ने दावा किया कि सांद्रकों को चीन से आयात किया गया था और 16 हजार से 22 हजार की कीमत वाले सांद्रकों को 50 हजार से 70 हजार रुपये तक में बेचा जा रहा था।

सांद्रक कोविड-19 रोगियों के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सीय उपकरण है और महामारी की दूसरी लहर में इसकी काफी मांग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे