लाइव न्यूज़ :

अदालत ने जासूसी मामले में चीनी महिला की जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: November 16, 2020 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा की कथित संलिप्तता वाले जासूसी मामले में गिरफ्तार एक चीनी महिला को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि उनके देश से फरार होने का खतरा है।

पुलिस ने दावा किया था कि शर्मा ने भारत की सीमा रणनीति, सेना की तैनाती और खरीद तथा विदेश नीति के बारे में संवेदनशील जानकारी चीनी खुफिया एजेंसियों के साथ कथित तौर पर साझा की थी। शर्मा अभी न्यायिक हिरासत में हैं ।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पवन सिंह राजावत ने 12 नवंबर को क्विंग शी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि उनके देश से भागने का खतरा है और वह दोबारा इस तरह के अपराध में संलिप्त हो सकती हैं।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अगर आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया तो क्या वह जमीनी मार्ग से देश से भागने की कोशिश नहीं करेगी। आरोपी के इसी तरह के अन्य अपराध में संलिप्त होने का भी खतरा है।’

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अपराध में आरोपी की संलिप्तता दिखाने के लिए जांच करने वाली एजेंसी ने प्रारंभिक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए हैं और अन्य सामग्री बरामद की है।’’ न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी को जमानत प्रदान करने का कोई ठोस कारण नहीं है।

भारतीय खुफिया एजेंसियों की सूचना के आधार पर स्पेशल सेल ने 14 सितंबर को शर्मा को गिरफ्तार किया था और पुलिस अधिकारियों ने उनके आवास से कुछ गोपनीय रक्षा दस्तावेज बरामद किए थे।

नेपाली सहयोगी के साथ गिरफ्तार शी ने 2013 में नर्सिंग पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था और वह तब से भारत में रह रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह