लाइव न्यूज़ :

अदालत ने धन शोधन मामले में एंबीएंस समूह प्रवर्तक की जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली,10 सितंबर दिल्ली की एक अदालत ने 800 करोड़ रुपये के कथित बैंक रिण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में एंबीएंस समूह के प्रवर्तक राज सिंह गहलोत की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने बुधवार को कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि आरोपी जमानत पर रिहा किये जाने पर जांच को प्रभावित कर सकता है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अपराध की प्रकृति, आरोपों की गंभीरता और याचिकाकर्ता/आरोपी द्वारा गवाहों पर दबाव डाल कर और साक्ष्य से छेड़छाड़ कर मुकदमे को प्रभावित करने का प्रयास करने की प्रबल संभावना को देखते हुए मेरा यह मानना है कि जमानत याचिका में कोई ठोस आधार नहीं है अैर यह खारिज की जाती है। ’’

गहलोत को धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गहलोत, उनकी कपंनी अमन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड(एएचपीएल), एंबीएंस समूह की कुछ अन्य कंपनियों, कंपनी के निदेशक दयानंद सिंह, मोहन सिंह गहलोत और अन्य सहयोगियों के खिलाफ पिछले साल जुलाई में छापेमारी की थी।

एंबीएंस मॉल, गुरुग्राम के प्रवर्तक राज सिंह गहलोत के खिलाफ ईडी का मामला जम्मू के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो द्वारा एएचपीएल के खिलाफ 2019 में दर्ज एक प्राथमिकी पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे