लाइव न्यूज़ :

अश्लील फिल्म मामले में अदालत ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:57 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त अश्लील फिल्म मामले में यहां की एक सत्र अदालत ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। संबंधित प्रकरण में कारोबारी राज कुंद्रा भी एक आरोपी हैं।

गिरफ्तारी के डर से अभिनेत्री ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनाली अग्रवाल के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने इसे आज खारिज कर दिया। पिछले सप्ताह, अदालत ने अभिनेत्री को गिरफ्तारी से कोई संरक्षण देने से इनकार कर दिया था।

न्यायाधीश ने तब कहा था, ‘‘मौजूदा प्राथमिकी में ये आरोप गंभीर प्रकृति के हैं कि आरोपी ने अन्य पीड़िताओं को चुंबन और सेक्स दृश्यों के लिए विवश किया। इस तरह के आरोपों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए मुझे नहीं लगता कि यह अंतरिम राहत देने का उपयुक्त मामला है।’’

मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और इन्हें विभिन्न मोबाइल ऐप के जरिए वितरित करने के मामले में कई प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था जो अब न्यायिक हिरासत में हैं।

अदालत ने हाल में अन्य आरोपी मॉडल शर्लिन चोपड़ा की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों