लाइव न्यूज़ :

न्यायालय का पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के अनादर पर आपराधिक मामलों को पंजाब से बाहर स्थानांतरित करने से इनकार

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने सिखों के पवित्र ग्रंथ ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी’ का ‘डेरा सच्चा सौदा’ के कुछ अनुयायियों द्वारा कथित रूप से अनादर किए जाने से संबंधित आपराधिक मामलों को पंजाब से बाहर स्थानांतरित करने से बुधवार को इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि मुकदमों की सुनवाई दूसरे राज्य में स्थानांतरित करना निश्चित ही राज्य की न्यायपालिका की विश्वसनीयता को परिलक्षित करेगा।

न्यायमूर्ति ऋषिकेष राय की एकल पीठ ने इन आपराधिक मामलों को दिल्ली या चंडीगढ़ की अदालत में स्थानांतरित करने का आग्रह करने वाली जतिन्दरवीर अरोड़ा और अन्य की छह स्थानांतरण याचिकाएं खारिज कर दीं। ये मामले इस समय पंजाब के बठिंडा, मोगा और फरीदकोट जिले की अदालतों में लंबित हैं।

यह आरोप है कि चूंकि ये मामले 2015 में पंजाब में विभिन्न स्थानों पर पवित्र ग्रंथ साहिब का कथित अनादर करने से संबंधित हैं और वहां एक विशेष धार्मिक समूह में आक्रोश एवं कड़वाहट व्याप्त है, जो पंजाब में बहुसंख्यक हैं और इसलिए डेरा सच्चा सौदा के आरोपी सदस्यों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई प्रभावित हो सकती है।

शीर्ष अदालत ने इन मामलों के तथ्यों का जिक्र करते हुए कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य में मुकदमा स्थानांतरित करना अपरिहार्य रूप से राज्य की न्यायपालिका की विश्वसनीयता पर सवाल करता है। निष्पक्ष न्याय से वंचित होने के बारे में बाध्यकारी तथ्य और परिस्थितियों के अलावा मामला स्थानांतरित करने के अधिकार का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। पेश मामले इस तरह के अपवाद वाली श्रेणी में नहीं आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं