लाइव न्यूज़ :

न्यायालय का नियमित सुनवाई फिर से शुरू करने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर उच्चतम न्यायालय ने मामलों की नियमित (प्रत्यक्ष) सुनवाई फिर से शुरू करने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया और कहा कि डिजिटल सुनवाई से युवा वकील प्रभावित हो रहे हैं। मार्च में कोविड-19 महामारी के कारण नियमित सुनवाई को निलंबित कर दिया गया था।

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की तीन सदस्यीय पीठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई), सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) को भी मामले में पक्ष बनाया और उन्हें नोटिस जारी किये। पीठ ने स्पष्ट किया कि डिजिटल सुनवाई का उपयोग सीमित होना चाहिए और याचिकाकर्ता को यह नहीं कहना चाहिए कि ‘हाइब्रिड’ व्यवस्था हमेशा के लिए जारी रहनी चाहिए।

पीठ ने कहा, "हम बीसीआई और एससीबीए को नोटिस जारी करेंगे। देखते हैं कि उनका क्या जवाब होता है। हमने आदेश देखा है लेकिन हम इस पर रोक नहीं लगा रहे हैं।’’

पीठ ने कहा कि इस अदालत का इरादा वकीलों को यहां नहीं देखने का नहीं है। पीठ ने कहा, ‘‘हमें वास्तव में आपकी कमी खल रही है। हम आपको आमने-सामने देखना चाहते हैं। वकीलों का प्रदर्शन भी प्रभावित हो रहा है। आपके कार्यालय में बैठ कर दलीलें देना अदालत में बहस करने से अलग है।

पीठ ने कहा, ‘‘"हम वास्तव में अदालत में आंखों से आंखों का संपर्क खो रहे हैं जहां आप पूरे प्रवाह में दलीलें दे रहे होते हैं। यह सब अभी नहीं हो रहा है। युवा वकील कैसे सीखेंगे? अधिकतर युवा वकील अदालत में बैठकर और वरिष्ठों को बहस करते हुए देखकर सीखते हैं। यह सब डिजिटल तरीके में संभव नहीं है।’’

पीठ ने कहा, ‘‘हम सभी कोविड​​​​-19 के खत्म होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और भगवान करे कि तीसरी लहर चली जाए और गंभीर नहीं हो तथा चीजें सामान्य हो जाएं। इसलिए, याचिकाकर्ता अब भी जोर दे रहे हैं कि अदालत को भौतिक रूप में कार्य नहीं करना चाहिए।’’

याचिकाकर्ता - ऑल इंडिया ज्यूरिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने दलील दी कि ‘हाइब्रिड’ व्यवस्था जारी रहनी चाहिए और इसे खत्म नहीं किया जाना चाहिए। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता और एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रत्यक्ष सुनवाई फिर से शुरू हो।

मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

शीर्ष अदालत उत्तराखंड उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया था कि मामलों की प्रत्यक्ष सुनवाई, जो मार्च में कोविड महामारी के कारण निलंबित कर दी गई थी, 24 अगस्त से फिर शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग