लाइव न्यूज़ :

न्यायालय का पटाखों पर रोक लगाने के एनजीटी के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के दौरान खराब वायु गुणवत्ता वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण रोक लगाने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश में हस्तक्षेप से शुक्रवार को इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य पर पटाखों के दुष्प्रभावों के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक अध्ययनों की आवश्यकता नहीं है।

न्यायालय ने यह टिप्पणी तब की जब एक पटाखा विक्रेता की ओर से पेश वकील ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-कानपुर की उस अध्ययन रिपोर्ट का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि पटाखे वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार शीर्ष 15 कारकों में शामिल नहीं हैं।

पीठ ने इस पर कहा, ‘‘क्या आपको अपने स्वास्थ्य पर पटाखों के असर को जानने के लिए आईआईटी की रिपोर्ट की जरूरत है? दिल्ली में किसी से भी पूछ लीजिए कि दीपावली पर क्या होता है।’’

पटाखा विक्रेताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पी एस नरसिंह ने कहा कि कोविड-19 के दौरान पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पीठ ने हालांकि स्पष्ट किया कि प्रतिबंध केवल उन स्थानों पर लगाया गया है जहां वायु गुणवत्ता खराब है और एनजीटी का प्रतिबंध केवल बिक्री पर है, पटाखों के विनिर्माण पर नहीं।

एनजीटी ने दो दिसंबर 2020 को आदेश दिया था कि कोविड-19 के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और देश के उन सभी शहरों/नगरों में सभी तरह के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा जहां वायु गुणवत्ता खराब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र