लाइव न्यूज़ :

न्यायालय का गुरुद्वारा ननकाना साहिब की यात्रा के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई से इंकार

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर उच्चतम न्यायालय ने सिख श्रद्धालुओं के एक समूह की उस याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया जिसमें गुरु नानक देव की 551वीं जयंती के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों की यात्रा की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।

याचिकाकर्ता गुरुद्वारा साहिब दसमेश दरबार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के 18 अक्टूबर 2021 के उस आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया था, जिसमें मंत्रालय ने 55 श्रद्धालुओं वाले जत्थे को पाकिस्तान के विभिन्न सिख धार्मिक स्थानों की यात्रा की अनुमति के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने मंत्रालय से या तो 23 अक्टूबर से एक नवंबर 2021 अथवा एक नवंबर से 11 नवंबर 2021 के बीच यात्रा की अनुमति मांगी थी।

मंत्रालय ने कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों का हवाला देते हुए याचिकाकर्ता को 17 नवंबर से 26 नवंबर के बीच पाकिस्तान में गुरुद्वारों की यात्रा करने की बात कही थी और इस प्रस्ताव को पंजाब सरकार की तरफ से भेजने को कहा था।

केंद्र के निर्णय में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि कोविड महामारी के प्रसार के मद्देनजर उन लोगों पर यात्रा संबंधी रोक लगायी गई है जोकि पाकिस्तान की यात्रा करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग