लाइव न्यूज़ :

चिकित्सकों को वेतन नहीं देने को लेकर आईएमए की अवमानना याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इनकार

By भाषा | Updated: December 3, 2020 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सकों को वेतन का कथित रूप से भुगतान नहीं किए जाने को लेकर दिल्ली के मुख्य सचिव के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की अवमानना याचिका पर सुनवाई से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया और उससे इस मामले को देख रहे उच्च न्यायालय के पास जाने को कहा।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय इस संबंधी मामले को देख रही है और शीर्ष अदालत में इस याचिका का सुनवाई करने का कोई औचित्य नहीं है।

आईएमए की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद अप्रैल और मई के वेतन का भुगतान किया गया, लेकिन जून से अक्टूबर के बीच पुन: वेतन का भुगतान नहीं हुआ।

पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय इस मामले पहले ही 29 जुलाई को आदेश दे चुका है और वह इस मामले की निगरानी कर रहा है।

सिंह ने कहा कि डाक्टरों को फ्रंटलाइन वारियर्स बताया जा रहा है और ऐसी स्थिति में उन्हें समय से वेतन भुगतान होना चाहिए लेकिन उच्च न्यायालय में इस पर विस्तार से सुनवाई नहीं होरही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे