लाइव न्यूज़ :

बैंक से धन निकालने के लिए उच्चतम न्यायालय के वकील होने का बहाना बनाने वाले व्यक्ति को अदालत का जमानत देने से इंकार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली की एक अदालत ने उस व्यक्ति को जमानत देने से इंकार कर दिया है जिसने कथित तौर पर उच्चतम न्यायालय के वकील का रूप धारण किया ताकि बैंक खाते से बड़ी मात्रा में नकद धन निकाल सके।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी सुनील कुमार राठी को राहत देने से इंकार करते हुए कहा कि वकील का छद्म रूप धारण कर जिस तरीके से वह चोरी करने गया उससे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि एक बड़ा नेटवर्क है जिसके पास प्रौद्योगिकी दक्षता है।

पुलिस के मुताबिक, आधार कार्ड के ब्यौरे का इस्तेमाल कर वकील यशराज सिंह देवरा के सिम कार्ड की नकल निकाली गई। इसके बाद उनके चेक एवं हस्ताक्षर के साथ धोखाधड़ी हुई और धन हासिल करने के लिए इसे बैंक में दिया गया।

बैंक में 96.5 लाख और 14.5 लाख रुपये के दो चेक कथित तौर पर दिए गए। शिकायत पर बैंक अधिकारियों ने चेक से भुगतान रोक दिया और धन को वापस वकील के बैंक खाते में भेज दिया गया।

अदालत ने कहा कि एक जाली चेक आरोपी से मिला जिसके लिए आरोपी के पास कोई बहाना नहीं था।

अदालत ने कहा कि नकली सिम जारी करने में दूरसंचार सेवा कंपनी के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करने की जरूरत है।

अदालत ने सात अगस्त को दिए गए फैसले में कहा, ‘‘पूरे षड्यंत्र का अभी पर्दाफाश किया जाना है। अगर आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह अपराध में शामिल अन्य लोगों को बचा सकता है और साक्ष्य नष्ट कर सकता है।’’

सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक ने इस आधार पर राठी की जमानत याचिका का विरोध किया कि मामला सुनियोजित एवं गहरे षड्यंत्र की ओर इशारा करता है जिसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।

बहरहाल, राठी की तरफ से पेश हुए वकील ने अदालत से कहा कि उनसे चेक कभी बरामद नहीं हुआ और मामले में उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए