अदालत ने ‘नेटफ्लिक्स’ पर बृहस्पतिवार रात ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:37 IST2021-01-21T22:37:08+5:302021-01-21T22:37:08+5:30

Court refuses to ban release of 'The White Tiger' movie on Netflix on Thursday night | अदालत ने ‘नेटफ्लिक्स’ पर बृहस्पतिवार रात ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार

अदालत ने ‘नेटफ्लिक्स’ पर बृहस्पतिवार रात ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार

नयी दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘नेटफ्लिक्स’ पर बृहस्पतिवार रात ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

हॉलीवुड फिल्म निर्माता जॉन हार्ट जूनियर ने इस सिलसिले में अदालत में एक याचिका दायर कर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया था।

देर शाम तत्काल सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सी हरि शंकर ने इस पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी। न्यायाधीश ने कहा कि फिल्म की रिलीज से 24 घंटे से भी कम समय के अंदर अदालत का रुख करने के पीछे एक भी वजह दिखाई नहीं देती है।

अदालत ने इस विषय की सुनवाई दो घंटे से अधिक समय तक की।

हालांकि, अदालत ने फिल्म के निर्माता मुकुल देवड़ा और ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ को सम्मन जारी किया। यह फिल्म आज रात ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज हो रही है।

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास और राजकुमार राव सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।

यह फिलम अरविंद अडिगा की पुस्तक ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Court refuses to ban release of 'The White Tiger' movie on Netflix on Thursday night

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे