लाइव न्यूज़ :

अदालत की फटकार : निर्वाचन आयोग ने कहा कि टिप्पणी से काफी नुकसान हुआ

By भाषा | Updated: April 30, 2021 16:20 IST

Open in App

चेन्नई, 30 अप्रैल न्यायपालिका से कड़ी फटकार मिलने के कुछ दिनों बाद निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच चुनाव कराने को लेकर उसकी भूमिका पर न्यायाधीशों की मौखिक टिप्पणी को मीडिया में रिपोर्टिंग करने से रोका जाए। अदालत ने आयोग की यह याचिका खारिज कर दी।

आयोग के वकील ने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या के आरोप लगाने और कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के लिए केवल आयोग को जिम्मेदार ठहराने की टिप्पणी से इसे बहुत नुकसान हुआ है और आयोग की छवि खराब हुई है।

प्रथम पीठ ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव कराने में चुनाव आयोग की भूमिका के संबंध में न्यायाधीशों की मौखिक टिप्पणी को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रकाशित करने पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।

कोविड-19 टीका की खरीद में खामियां, बिस्तर और वेंटिलेटर उपलब्ध कराने में परेशानियों और ऑक्सीजन सिलेंडर दूसरे राज्यों को भेजने के आरोपों की सुनवाई शुक्रवार को जब शुरू हुई तो मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिल कुमार राममूर्ति ने कहा, ‘‘उसे (मामले को) वैसे ही छोड़ देते हैं।’’

अदालत ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह