लाइव न्यूज़ :

अदालत ने बीएमसी को बैठकों के लिए अनुमति को लेकर महाराष्ट्र सरकार से सवाल किया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से सवाल किया कि वह बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की स्थायी समिति के सदस्यों को बैठकों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने की अनुमति क्यों नहीं दे रही है। अदालत ने कहा कि मुंबई की वर्तमान स्थिति से नहीं लगता कि कोविड-19 की तीसरी लहर तुरंत आने वाली है।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ स्थायी समिति के कुछ सदस्यों द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में अनुरोध किया गया है कि उन्हें दिन में होने वाली नागरिक निकाय की बैठक में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने की अनुमति दी जाए।

पीठ ने याचिकाकर्ताओं को बैठक में शामिल होने की अनुमति देते हुए कहा कि नगर में स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, मॉल आदि में महामारी से पहले के दिनों की तरह काम शुरू हो गया है।

याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि स्थायी समिति की पिछली बैठक डिजिटल तरीके से आयोजित की गयी थी और उस दौरान कई तकनीकी गड़बड़ियां सामने आयीं। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से बीएमसी को भविष्य की सभी बैठकों को भौतिक रूप से आयोजित करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया।

नगर निकाय की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अनिल साखरे ने हालांकि अदालत से कहा कि केवल स्थायी समिति के अध्यक्ष तथा विपक्षी दलों के सदस्यों को ही दिन की बैठक में भौतिक रूप से शामिल होने की अनुमति दी गयी थी। साखरे ने कहा कि बाकी सदस्यों को डिजिटल तरीके से इसमें शामिल होना था।

उच्च न्यायालय ने कहा कि उसे जनहित याचिका में ठोस वजह नजर आयी और उसने याचिकाकर्ताओं के अनुरोध को स्वीकार करना उचित समझा। पीठ ने कहा, "मुंबई की मौजूदा स्थिति महामारी की किसी आसन्न तीसरी लहर की ओर संकेत नहीं करती है। स्कूल और कॉलेज फिर से खुल गए हैं तथा बच्चे स्कूल और कॉलेजों में भौतिक रूप से भाग ले रहे हैं।"

पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र में सभी अदालतें महामारी से पहले के दिनों की तरह काम कर रही हैं, बाजार, मॉल, रेस्तरां आदि फिर से खुल गए हैं। पीठ ने कहा कि ऐसी स्थिति में क्यों स्थायी समिति के अध्यक्ष सहित कुछ सदस्यों को ही प्रत्यक्ष रूप से बैठक में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

अदालत ने राज्य सरकार को अगले पांच दिन के भीतर यह फैसला करने का निर्देश दिया कि क्या भविष्य में बीएमसी की स्थायी समिति की बैठकें प्रत्यक्ष रूप से आयोजित की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह