लाइव न्यूज़ :

अदालत ने लेखक-फिल्मकार का पासपोर्ट जब्त करने के आदेश को रद्द किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:11 IST

Open in App

चेन्नई, 22 अक्टूबर प्रधान सत्र न्यायाधीश ने शहर के एक मजिस्ट्रेट द्वारा लेखक लीना मणिमेकलाई का पासपोर्ट जब्त करने संबंधी आदेश को रद्द कर दिया। न्यायाधीश ने कहा कि एक मजिस्ट्रेट किसी नागरिक का पासपोर्ट को जब्त करने के लिए सीआरपीसी की धारा 104 को लागू नहीं कर सकता।

लीना एक लेखक, फिल्मकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

प्रधान सत्र न्यायाधीश आर सेल्वाकुमार ने बुधवार को मणिमेकलाई की पुनरीक्षण याचिका को मंजूर करते हुए सैदापेट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के छह सितंबर के आदेश को रद्द कर दिया।

अपनी पुनरीक्षण याचिका में मणिमेकलाई ने दलील दी कि मजिस्ट्रेट ने फिल्म निर्देशक सुसी गणेशन द्वारा दायर एक आपराधिक मानहानि मामले को फिर से शुरू करके पासपोर्ट जब्त करने का ''त्रुटिपूर्ण'' आदेश पारित किया, क्योंकि इस मामले को बहुत पहले बंद कर दिया गया था।

मणिमेकलाई ने दलील दी कि अदालत के पास उसका पासपोर्ट जब्त करने का कोई अधिकार नहीं है, जिससे उनकी निजी स्वतंत्रता प्रभावित हो। लेखक ने गणेशन के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

दलील को स्वीकार करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि यह सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों द्वारा स्पष्ट रूप से माना गया है कि सीआरपीसी की धारा 104 के तहत अदालत द्वारा पासपोर्ट को जब्त नहीं किया जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो