लाइव न्यूज़ :

अदालत ने 31 मार्च के बाद जारी आयकर पुनर्मूल्यांकन नोटिस रद्द किए

By भाषा | Updated: December 16, 2021 00:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने आयकर अधिनियम के एक प्रावधान के तहत इस साल 31 मार्च के बाद आयकर विभाग द्वारा जारी सभी पुनर्मूल्यांकन नोटिस बुधवार को रद्द कर दिए।

अदालत ने 1,346 याचिकाओं के एक समूह पर आम निर्णय सुनाते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने इस सवाल पर विचार किया कि क्या विधायिका के विशिष्ट प्राधिकार के बिना सरकार या कार्यपालिका अधिसूचनाओं के स्पष्टीकरण के माध्यम से कानून बना या बदल सकती है और क्या वे विधायिका द्वारा बनाए गए कानून के कार्यान्वयन में बाधा डाल सकती हैं।

करदाताओं ने आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 148 के तहत आयकर विभाग द्वारा 31 मार्च, 2021 के बाद जारी किए गए पुनर्मूल्यांकन नोटिस को रद्द करने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी। यह अधिनियम कर-निर्धारण अधिकारी को मूल्यांकन या पुनर्मूल्यांकन करने की शक्ति प्रदान करता है।

न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने 31 मार्च, 2021 और 27 अप्रैल, 2021 की अधिसूचनाओं के दो स्पष्टीकरणों को कराधान और अन्य कानून (कुछ प्रावधानों में छूट और संशोधन) अधिनियम, 2020 के अधिकार क्षेत्र से परे घोषित किया और उन्हें अमान्य करार दिया।

पीठ ने कहा, ‘‘नतीजतन, आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 148 के तहत जारी किए गए पुनर्मूल्यांकन नोटिस रद्द किए जाते हैं और वर्तमान रिट याचिकाएं स्वीकार की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट