लाइव न्यूज़ :

अदालत ने आरटीपीसीआर दर सीमित करने का सरकारी आदेश रद्द किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:21 IST

Open in App

कोच्चि, चार अक्टूबर केरल उच्च न्यायालय ने प्रदेश में कार्यरत निजी प्रयोगशालाओं में आरटीपीसीआर जांच की अधिकतम दर 500 रुपये करने का राज्य सरकार का निर्देश सोमवार को रद्द कर दिया ।

न्यायमूर्ति टी आर रवि की एकल पीठ ने राज्य सरकार को खून की जांच करने वाली निजी प्रयोगशालाओं के मालिकों के साथ चर्चा कर नयी दरें तय करने का निर्देश दिया ।

अदातल ने राज्य सरकार का वह निर्देश भी रद्द कर दिया जिसमें कहा गया था कि सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक वसूल करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किये जायें ।

अदालत राज्य सरकार के 30 अप्रैल के निर्णय को चुनौती देने वाली कुछ निजी लैब मालिकों की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी । प्रदेश सरकार ने 30 अप्रैल को आरटीपीसीआर जांच की दर 1700 रुपये से घटा कर 500 रुपये कर दिया था ।

सरकार ने आठ जुलाई को अदालत को यह बताया था कि इसने जांच की दर 500 रुपये इसलिये निर्धारित की है क्योंकि केरल मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन इस नतीजे पर पहुंचा है कि स्थिर और मोबाइल लैब में प्रति आरटीपीसीआर जांच का खर्च 448.20 रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों