लाइव न्यूज़ :

अदालत ने वैवाहिक विवाद समाप्त होने पर शशिकला पुष्पा, रामास्वामी के खिलाफ प्राथमिकी रद्द की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को पूर्व राज्यसभा सदस्य शशिकला पुष्पा रामास्वामी और उनके पति डॉ बी रामास्वामी द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकी को रद्द कर दिया। दोनों ने वैवाहिक विवाद के बाद एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी और उस विवाद को अब सुलझा लिया गया है।

न्यायमूर्ति सी हरि शंकर को सूचित किया गया कि 15 जून को दोनों के बीच समझौता हो गया और वे अब एक साथ रहने लगे हैं। इस पर अदालत ने कहा कि अब इस मामले को जारी रखने से कोई मकसद पूरा नहीं होगा।

अदालत ने शशिकला और रामास्वामी के खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग प्राथमिकी को खारिज कर दिया और याचिकाओं का निपटारा कर दिया। दोनों ने 2018 में शादी की थी ।

शशिकला का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ वकील जेपी सेन और वकील चारू चौधरी ने किया वहीं रामास्वामी का प्रतिनिधित्व वकील राघव शर्मा ने किया। 2016 में अन्नाद्रमुक से निकाले जाने के बाद शशिकला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू