लाइव न्यूज़ :

जयपुर गोल्डन अस्पताल के खिलाफ दायर याचिका का ‘‘बेपरवाही’’ से जवाब देने पर अदालत ने की पुलिस की खिंचाई

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने ऑक्सीजन की कथित कमी के कारण कोविड-19 मरीजों की मौत के लिए जयपुर गोल्डन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका का ‘‘बेपरवाह तरीके’’ से जवाब देने के लिए दिल्ली पुलिस की मंगलवार को खिंचाई की।

ऑक्सीजन की कथित कमी के कारण 23-24 अप्रैल की मध्यरात्रि को अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार कम से कम 21 मरीजों की मौत हो गई थी, जिसके बाद मृतकों के परिवारों के छह सदस्यों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

पुलिस द्वारा दाखिल की गई स्थिति रिपोर्ट से असंतुष्ट मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विवेक बेनिवाल ने कहा, ‘‘स्थिति रिपोर्ट बेपरवाह तरीके से दाखिल की गई है। जांच अधिकारी ने यह नहीं बताया कि स्थिति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिए जाने के बाद क्या कदम उठाए गए।’’

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने इसे ‘‘अत्यधिक गंभीर मामला’’ बताया और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को स्थिति रिपोर्ट दाखिल का आखिरी मौका देते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों के परिजन ने अदालत में दावा किया है कि अस्पताल प्रबंधन को सजा दी जानी चाहिए, लेकिन पुलिस ने न तो उनके खिलाफ जांच की और न ही कोई गिरफ्तारी की।

वकीलों साहिल आहूजा और सिद्धार्थ सेठी के जरिए दायर याचिका में कहा गया है कि यदि ऑक्सीजन की कमी थी, तो अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को भर्ती करना रोक देना चाहिए था या उन्हें छुट्टी दे देनी चाहिए थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल