लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने देवास-एंट्रिक्स मामले में अमेरिकी अदालत के आदेश को स्थगित किया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर उच्चतम न्यायालय ने देवास-एंट्रिक्स मामले में मुआवजा के संबंध में अमेरिकी अदालत के आदेश को बुधवार को स्थगित कर दिया।

अमेरिकी अदालत ने वर्ष 2005 में हुए उपग्रह संबंधी समझौता रद्द करने के लिए इसरो की वाणिज्यिक शाखा एंट्रिक्स कॉरपोरेशन को बेंगलुरु की कंपनी देवास मल्टिमीडिया को 1.2 अरब डॉलर का मुआवजा देने का आदेश दिया था।

जनवरी 2005 में एंट्रिक्स ने दो उपग्रह बनाने, प्रक्षेपित और संचालित करने तथा देवास को 70 मेगाहर्ट्स एस-बैंड स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने का समझौता किया था। एंट्रिक्स ने फरवरी 2011 में यह समझौता रद्द कर दिया । कंपनी इसका इस्‍तेमाल पूरे भारत में हाइब्रिड सैटेलाइट और क्षेत्रीय संचार सेवाओं के लिए करने वाली थी। अगले कुछ साल तक देवास ने भारत में विभिन्न कानूनी विकल्प खंगाले । उच्चतम न्यायालय ने एक न्यायाधिकरण के पास मामला भेजा था।

बुधवार को प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह मामला आया। एंट्रिक्स कॉरपोरेशन की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने 27 अक्टूबर के अमेरिकी अदालत के आदेश को स्थगित करने का अनुरोध किया।

शीर्ष अदालत ने मेहता का यह अनुरोध भी मान लिया कि दोनों पक्षों के बीच लंबित मामला को दिल्ली उच्च न्यायालय से बेंगलुरु स्थानांतरित किया जाए।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे