लाइव न्यूज़ :

अदालत ने दिया 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का आदेश

By भाषा | Updated: January 21, 2021 13:02 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 21 जनवरी प्रतापगढ़ जिले की एक अदालत ने दबिश के दौरान कथित रूप से पुलिस द्वारा की गई पिटाई के कारण एक वृद्ध की मौत होने के मामले में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल सिंह ने पुलिस की दबिश के दौरान वृद्ध की मौत के मामले में बुधवार को 12 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज निवासी रमजान खां ने आरोप लगाया था कि 19 दिसंबर 2020 एवं 20 सितंबर 2020 की मध्य रात्रि तत्कालीन सांगीपुर थाना प्रभारी प्रमोद सिंह, उप निरीक्षक राम आधार यादव, गणेशदत्त पटेल, कांस्टेबल राम मिलन, श्रवण कुमार, रविशंकर, राम निवास एवं पांच अज्ञात कांस्टेबल उसके घर में घुस आये।

रमजान खां ने आरोप लगाया कि इन पुलिसकर्मियों ने उसके पिता मकबूल को मारा पीटा, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गयी और पुलिस ने उनके शव का जबरन अंतिम संस्कार करा दिया।

अदालत ने पुलिस को सात दिन के अंदर 12 आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए