लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में रेलवे पटरियों के पास झुग्गियों को हटाने पर न्यायालय ने यथास्थिति का आदेश दिया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने फरीदाबाद में रेलवे पटरियों के पास करीब 40 झुग्गियों को हटाये जाने के प्रस्ताव पर बुधवार को यथास्थिति बनाकर रखने का आदेश दिया।

कुछ झुग्गी वासियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस ने मामले को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया और कहा कि झुग्गियों को गिराने के लिए ट्रैक्टरों और बुलडोजरों की कतार लग रही है। इसके बाद प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने आदेश सुनाया।

पीठ ने कहा कि मामले को बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।

वरिष्ठ वकील ने कहा, ‘‘तब तक झुग्गियों को गिरा दिया जाएगा। वहां ट्रैक्टर और बुलडोजरों की कतार लग रही हैं। मैं यहां उल्लेख कर रहा हूं क्योंकि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने राहत नहीं दी है।’’

पीठ ने कहा कि मामला बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होगा और तब तक यथास्थिति रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह