लाइव न्यूज़ :

अदालत ने वसीम रिजवी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:27 IST

Open in App

लखनऊ, 13 जुलाई लखनऊ की जिला अदालत ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ अपने ही वाहन चालक की पत्नी से कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

सुनवाई के दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (तृतीय) अंबरीश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सआदतगंज के थाना प्रभारी को आदेश दिया है कि इस मामले में फौरन मुकदमा दर्ज करें और मामले की जांच कर तीन दिन के अंदर अदालत में अपनी रिपोर्ट पेश करें।

कथित पीड़िता के वकील रियाज अहमद ने 'भाषा' को बताया कि अदालत ने इसे महिला की अस्मिता से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए पुलिस को मामला दर्ज कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

सआदतगंज के थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि उन्हें अदालत के आदेश की जानकारी जरूर मिली है लेकिन अभी उसकी प्रति प्राप्त नहीं हुई है। वह मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि वसीम रिजवी के वाहन चालक की पत्नी ने पिछले महीने सआदतगंज थाने में दी गयी शिकायत में आरोप लगाया था कि रिजवी ने उसके पति की अनुपस्थिति में जबरदस्ती घर में घुस कर उससे बलात्कार किया था। आरोप है कि रिजवी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली जिसके आधार पर वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे और निरंतर उसका यौन शोषण कर रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया था जिसके बाद कथित पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता