लाइव न्यूज़ :

अदालत ने सहारा समूह प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 23:26 IST

Open in App

बागपत (उप्र), 15 नवंबर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की एक अदालत ने सोमवार को कथित तौर पर निवेशकों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में सहारा समूह के अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा समेत 18 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना निवासी आनन्‍द कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) प्रीति सिंह ने बड़ौत कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

आनन्‍द कुमार के वकील सोमेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि कुछ निवेशकों ने सहारा इंडिया समूह में विभिन्न क्षेत्रों से पैसा जमा किया था और जब परिपक्व होने पर पैसा वापस करने का समय आया तो कथित तौर पर सहारा समूह ने पैसे देने से इंकार कर दिया।

ढाका ने बताया कि बाद में कुमार की ओर से पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन दिया गया कि समूह के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अधिवक्‍ता ने बताया कि इसके बाद कुमार ने अदालत में सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहारा समेत 18 लोगों के खिलाफ याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने बड़ौत कोतवाली को मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

वादी की ओर से अधिवक्ता सोमेंद्र सिंह ढाका व अमित कुमार ने अदालत में अपना पक्ष रखा।

हालांकि, बागपत के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने कहा है कि पुलिस को अब तक ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो