लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी के मामले में अदालत ने कोतवाल को साक्ष्य जांच का आदेश दिया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:02 IST

Open in App

सुल्तानपुर (उप्र) 10 अगस्त सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए अदालत ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में मंगलवार को गौरीगंज के कोतवाल को साक्ष्‍यों की जांच करने का आदेश दिया।

वर्तिका सिंह के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने मंगलवार को बताया कि सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए अदालत के विशेष न्‍यायाधीश पीके जयंत ने स्‍मृति ईरानी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के बताये गये इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साक्ष्यों की जांच का आदेश गौरीगंज के कोतवाल को दिया है। उन्‍होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 (1) के अंतर्गत दायर अभियोजन अर्जी को जायज मानते हुए अदालत ने 18 अगस्त तक सम्बंधित पुलिस जांच पूरी कर रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। पुलिस रिपोर्ट दाखिल होने के बाद 18 अगस्त को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को तलब करने के मामले पर अदालत सुनवाई करेगी। अदालत ने पिछली पेशी पर आदेश टलने के बाद आज के लिए तिथि तय की थी।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने जनवरी माह में स्मृति ईरानी के जरिये की गई बयानबाजी से आहत होने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मुकदमा दाखिल किया था। परिवादी वर्तिका सिंह व अन्य गवाह अदालत में अपना बयान दर्ज करा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों