लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने न्यायाधीश पर हमला करने के आरोपी पुलिसकर्मी का नाम याचिका में शामिल करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर बिहार के औरंगाबाद जिले में पिछले महीने एक जिला न्यायाधीश पर कथित तौर पर हमला करने के लिए एक पुलिस अधिकारी के विरुद्ध आपराधिक अवमानना की कार्यवाही चलाने के वास्ते उच्चतम न्यायालय में दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने बृहस्पतिवार को याचिकाकर्ता को अर्जी में उस पुलिस अधिकारी का नाम शामिल करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी ने याचिकाकर्ता से याचिका में संशोधन करने और उस पुलिस अधिकारी का नाम शामिल करने को कहा, जिस पर न्यायाधीश दिनेश प्रधान पर हमला करने का आरोप है।

न्यायालय ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख दो सप्ताह बाद नियत की है।

वकील विशाल तिवारी ने याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि प्रधान को बिहार पुलिस के एक उप निरीक्षक द्वारा 21 अक्टूबर को अपशब्द कहे गए, धमकी दी गई और उन पर हमला किया गया।

याचिका के अनुसार प्रधान शाम के समय टहल रहे थे, जब चुनाव की ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक ने उनके साथ अभद्रता की।

पीठ ने कहा, “याचिकाकर्ता को निर्देश दिया जाता है कि वह याचिका में संशोधन करे और उस पुलिस अधिकारी का नाम इसमें शामिल करे, जिस पर न्यायिक अधिकारी पर हमला करने का आरोप है। मामले को दो सप्ताह बाद सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा