लाइव न्यूज़ :

मकोका के तहत गैंगस्टर प्रवेश मान, अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का अदालत का आदेश

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने कथित तौर पर संगठित अपराध सिंडिकेट चलाने और यहां के व्यापारियों और कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के मामले में कथित गैंगस्टर प्रवेश मान और चार अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दंडनीय अपराध के लिए आरोपी व्यक्तियों पर मुकदमा चलाने का निर्देश दिया।

न्यायाधीश ने तीन दिसंबर को पारित एक आदेश में कहा, ‘‘मैंने पाया कि अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष सबूतों से प्रथमदृष्टया यह स्थापित किया है कि गंभीर संदेह मौजूद है कि आरोपी प्रवेश मान के नेतृत्व में एक संगठित अपराध सिंडिकेट चल रहा है, जिसके सदस्य अजय मान, सचिन मान, युद्धवीर और साहिल दहिया हैं और ये संगठित अपराध में शामिल हैं।’’

अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि दिल्ली-एनसीआर की नियमित अपराध समीक्षा से पता चला है कि ‘‘खतरनाक गैंगस्टर परवेश मान हरियाणा के पड़ोसी जिलों सहित दिल्ली के बाहरी और पश्चिमी जिलों के क्षेत्र में आतंक और अराजकता का प्रतीक बन गया है।’’

आरोप है कि 2016 में प्रवेश ने कुख्यात नीरज बवाना गिरोह से खुद को अलग कर लिया और उसने अपना गिरोह बना लिया । इसके बाद, वह दिल्ली के पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पश्चिम और बाहरी जिलों और एनसीआर में फैली दुकान मालिकों, संपत्ति डीलरों और अन्य व्यापारियों से पैसे वसूलने लगा।

पुलिस ने कहा, ‘‘यह सिंडिकेट गिरोह के सदस्यों के लिए आर्थिक लाभ प्राप्त करने, क्षेत्र में आपराधिक वर्चस्व स्थापित करने और अपने सदस्यों की भव्य जीवन शैली के लिए एक संगठित अपराध सिंडिकेट के रूप में आपराधिक गतिविधियों को जारी रखने में शामिल है। इस गिरोह में शार्पशूटर और निडर पथभ्रष्ट युवक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर