लाइव न्यूज़ :

अदालत का कलपक्कम परमाणु ऊर्जा केंद्र में यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के लिए नई समिति बनाने का आदेश

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:26 IST

Open in App

चेन्नई, 14 दिसंबर मद्रास उच्च न्यायालय ने चेन्नई के निकट कलपक्कम में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक को निर्देश दिया कि वह संस्थान की एक महिला कर्मी के यौन उत्पीड़न के मामले की सुनवाई के लिये ‘महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिग उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 की धारा चार के तहत एक हफ्ते के अंदर समिति का गठन करें।

न्यायमूर्ति एस एम सुब्रमण्यम ने अपने हालिया आदेश में कहा कि यह स्पष्ट किया गया है कि समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को बाहरी व्यक्ति होना चाहिए और बेहतर होगा वह कलपक्कम के बाहर से हो।

न्यायाधीश केंद्र की एक महिला कर्मचारी की एक रिट याचिका को स्वीकार कर रहे थे जिसमें एक सहकर्मी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

न्यायाधीश ने यह देखते हुए आदेश पारित किया कि याचिकाकर्ता ने पीड़ा झेली है, विशेष रूप से ऐसे में जब मामले को लगभग आठ वर्षों से लंबित रखा गया है और अब भी यह अंतिम चरण तक नहीं पहुंचा है।

न्यायाधीश ने कहा, “इन परिस्थितियों में, इस अदालत के पास आधिकारिक प्रतिवादियों को समयबद्ध तरीके से एक समिति गठित करने और जांच में और चूक या दोषों से बचने के लिए इसे यथासंभव शीघ्र पूरा करने का निर्देश देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी