लाइव न्यूज़ :

अदालत ने सरकारी जमीन पर बना चर्च गिराने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:30 IST

Open in App

चेन्नई, 30 नवंबर मद्रास उच्च न्यायालय ने कांचीपुरम जिलाधिकारी को, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाये गए एक चर्च को चार सप्ताह के भीतर गिराने का आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति एस एम सुब्रमण्यम ने पिछले सप्ताह दिए गए आदेश में जिलाधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि इस मामले में श्रीपेरंबुदूर में तहसीलदार और स्थानीय आरडीओ द्वारा की गई लापरवाही की जांच भी की जाए।

अदालत ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद उक्त अधिकारियों ने अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं की। अदालत ने कहा कि ऐसे सभी अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

उच्च न्यायालय ने एम मुरुगेसन की ओर से दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें पेन्नालुर गांव में स्थित भूमि को अंत्येष्टि स्थल बनाने का अनुरोध किया गया था।

दस्तावेजों की जांच करने और दोनों पक्ष को सुनने के बाद, न्यायाधीश ने पाया कि पास्टर सी सत्रक ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है और गांववालों के विरोध तथा तत्कालीन स्थानीय अधिकारियों द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद चर्च का निर्माण किया।

अदालत ने कहा कि तहसलीदार समेत स्थानीय अधिकारियों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दिया इसलिए उन अधिकारियों के विरुद्ध जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए