लाइव न्यूज़ :

समलिंगी जोड़ी को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का अदालती आदेश

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:32 IST

Open in App

प्रयागराज, 18 नवंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस को समलिंगी जोड़ी को बुधवार को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया और कहा कि अदालत सह-जीवन संबंध के खिलाफ नहीं है।

न्यायमूर्ति डाक्टर डीके ठाकर और न्यायमूर्ति अजय त्यागी की पीठ ने अंजु सिंह और उसकी सह-जीवन संगिनी की सुरक्षा प्रदान करने की अनुरोधी संबंधी याचिका पर यह राहत प्रदान की। अंजु सिंह और उसके साथी ने याचिका में आरोप लगाया था कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाएगी तो उनका उत्पीड़न किया जाएगा और शांतिपूर्ण ढंग से साथ में रहने नहीं दिया जाएगा।

अदालत के समक्ष याचिकाकर्ताओं की ओरसे दलील दी गई कि वे बालिग हैं और एक ही लिंग की हैं एवं सह-जीवन में रहना चाहती हैं। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि उनके माता पिता ने संबंध खत्म नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और आपराधिक मामले में झूठा फंसाने की भी धमकी दी है।

इस पर अदालत ने कहा कि वह सह-जीवन संबंध के खिलाफ नहीं है। अदालत ने पुलिस को सभी दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अदालत ने यह आदेश पारित करते समय ज्ञान देवी बनाम अधीक्षक, दिल्ली नारी निकेतन एवं अन्य और लता सिंह बनाम उत्तर प्रदेश एवं अन्य के मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय का संदर्भ भी लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए