लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने राममंदिर की कलाकृतियों के संरक्षण को लेकर याचिका दायर करने वालों को कम जुर्माने पर छोड़ा

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर स्थल पर मिली प्राचीन कलाकृतियों के संरक्षण को लेकर पूरी तरह से तुच्छ जनहित याचिका दायर करने वाले चार याचिकाकर्ताओं को एक लाख रुपए जुर्माने की राशि जमा करने के बाद छोड़ दिया। न्यायालय ने इन याचिकाकर्ताओं पर पहले चार लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

शीर्ष अदालत ने यह जनहित याचिका दायर करने वाले चार याचिकाकर्ताओं पर 20 जुलाई को एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुये कहा था कि इनकी मंशा संविधान पीठ के नौ नवंबर, 2019 के फैसले से शांत हो गये मामले को फिर से खुलवाने की है।

न्यायालय ने कहा था कि लंबी चली कानूनी लड़ाई के बाद अब राम मंदिर के लिये आबंटित क्षेत्र की सभी खाइयों की खुदाई का अनुरोध और कुछ नहीं बल्कि नौ नवंबर 2019 के संविधान पीठ के फैसले को निष्प्रभावी बनाने के लिये इस प्रकरण को फिर से खुलवाने का प्रयास है। इस याचिका में कोई भी दम नहीं है।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और बी आर गवई की पीठ को शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरूस्वामी ने सूचित किया कि याचिकाकर्ता बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि के हैं और उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है।

उन्होंने पीठ से कहा कि सतीश चिंधूजी शम्भारकर और अन्य को इस मामले को आगे बढ़ाने की गलत सलाह दी गयी थी। उन्होंने पीठ से याचिकाकर्ताओं के प्रति नरमी बरतने का अनुरोध करते हुये कहा कि वे चार लाख रुपए की जगह एक लाख रुपए जमा करा चुके हैं।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘हम याचिकाकर्ताओं का अनुरोध इस शर्त पर स्वीकार करते हैं कि वे भविष्य में इस तरह की गतिविधि में संलिप्त नहीं होंगे। सिर्फ एक लाख रुपए जमा कराने में हुआ विलंब माफ किया जाता है और यह माना जायेगा कि याचिकाकर्ताओं ने उन पर लगाया गया जुर्माना 20 जुलाई 2020 के आदेश के अनुरूप पूरी तरह अदा कर दिया है।

शीर्ष अदालत ने 20 जुलाई को शम्भारकर और अन्य तथा डॉ. आम्बेडकर बोधि कुंज फाउण्डेशन की दो याचिकायें खारिज कर दी थीं। इन याचिकाओें अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल की खाइयों की खुदाई करने और इसमें मिली प्राचीन कलाकृतियों को प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल तथा अवशेष कानून, 1958 के तहत संरक्षित रखने का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए