लाइव न्यूज़ :

फडणवीस की मानहानि की याचिका पर अदालत ने दो वकीलों को जारी किया नोटिस

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:58 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दायर किये गए मानहानि के मामले में एक स्थानीय अदालत ने दो वकीलों को नोटिस जारी किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर झूठे बयानों वाला प्रेस नोट जारी करने को लेकर दोनों वकीलों के खिलाफ याचिका दायर की है।

भाजपा नेता ने इस महीने के शुरू में एक मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि दो वकीलों सतीश उके और समीर शेख द्वारा जारी प्रेस नोट में उनके खिलाफ बयान थे, जो गलत थे और उनके चरित्र को धूमिल करने वाले थे।

फडणवीस ने 18 मई को मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था।

मजिस्ट्रेट एन एन जोशी ने सोमवार को दोनों वकीलों को नोटिस जारी करते हुए उन्हें 16 जुलाई को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

मुंबई में मार्च में संवाददाता सम्मेलन के बाद दोनों वकीलों द्वारा यह प्रेस नोट जारी किया गया था और छह सितंबर 2016 को नागपुर में एक भूखंड के लिये वास्तुकार एकनाथ निमगाडी की हत्या के मामले से फडणवीस को जोड़ने की मांग की थी।

विधानसभा में नेता विपक्ष ने अपनी शिकायत में कहा कि नोट में “झूठे बयान और आरोप थे, जिनसे मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।”

शिकायत में कहा गया कि नोट सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था और कई निर्दोष लोग ऐसे सरासर झूठे आरोपों से गुमराह होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू