लाइव न्यूज़ :

अदालत ने भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को लेकर रूसी दूतावास को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:36 IST

Open in App

जोधपुर, 15 दिसंबर राजस्थान उच्च न्यायालय ने रूस में एक भारतीय नागरिक का पार्थिव शरीर जुलाई से फंसे होने के मामले में देश के दिल्ली स्थित दूतावास को बुधवार को नोटिस जारी किया।

अदालत ने केंद्र सरकार, रूस में भारतीय दूतावास को भी ऐसे ही नोटिस जारी किए।

अदालत ने कहा, “यह अदालत भारत में रूस के दूतावास या रूसी संघ की सरकार को एक रिट जारी करने की अपनी सीमाओं से अनजान नहीं है। एक अभूतपूर्व स्थिति से निपटने और उठाए जाने वाले कदमों के समन्वय के लिए, यह अदालत समझती है कि रूसी दूतावास को नोटिस जारी करना जरूरी है।”

उच्च न्यायालय ने उन्हें 20 दिसंबर तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

अदालत ने कहा, “अदालत को लगता है कि रूसी संघ की सरकार से इस संबंध में प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया जाना चाहिए।”

न्यायमूर्ति दिनेश मेहता ने आशा देवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिए। देवी रूस से अपने पति हितेंद्र गरासिया के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रही हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता चर्मेश शर्मा ने कहा कि उदयपुर में खेरवाड़ा तहसील के गोडवा गांव के हितेंद्र गरासिया अप्रैल 2021 में एक साल के कार्य वीजा पर रूस गए थे, लेकिन वह मॉस्को के एक पार्क में मृत पाए गए।

मॉस्को पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला बताकर मामले को बंदकर और परिवार को स्थानीय पुलिस के माध्यम से 28 अगस्त 2021 को यह जानकारी दी।

तब से परिवार हितेंद्र के पार्थिव शरीर को हासिल करने के लिए दर-दर भटक रहा है ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो