लाइव न्यूज़ :

अदालत ने इकबाल मिर्ची की पत्नी, बेटों को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:58 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर मुंबई की एक विशेष अदालत ने गैंगेस्टर इकबाल मिर्ची की पत्नी और दो बेटों को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर 16 फरवरी को उसके समकक्ष पेश होने को कहा है।

विशेष पीएमएलए (धन शोधन रोधी अधिनियम) अदालत ने यह आदेश प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक याचिका के सिलसिले में जारी किया है।

इस महीने की शुरूआत में ईडी ने एक याचिका दायर कर आर्थिक अपराधी भगोड़ा अधिनियम, 2018 के संबद्ध प्रावधानों के तहत जुनैद इकबाल मेमन, आसिफ इकबाल मेमन (दोनों मिर्ची के बेटे हैं) और हाजरा मेमन (मिर्ची की पत्नी) को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग की थी।

केंद्रीय एजेंसी की दलील स्वीकार करते हुए विशेष अदालत ने इन तीनों लोगों को 16 फरवरी को अपने समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। ईडी मिर्ची और उसके परिवार के खिलाफ धन शोधन के एक मामले की जांच कर रही है।

ईडी ने उनकी संपत्ति कुर्क करने की भी मांग की है। उनकी कुछ संपत्ति मुंबई में है।

बताया जाता है कि तीनों व्यक्ति विदेश में हैं और ईडी के समन तथा अदालत द्वारा पूर्व में जारी किए गए वारंटों की अनदेखी कर रहे हैं।

मिर्ची मादक पदार्थों की तस्करी और फिरौती वसूली के अपराध में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कथित तौर पर दायां हाथ था। मिर्ची की 2013 में मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान