लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ को मर्डर केस में कानूनी नोटिस, सपा नेता के सुरक्षा अधिकारी की हुई थी हत्या

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 26, 2018 17:30 IST

Notice issued to CM Yogi Adityanath in a murder case: 10 फरवरी 1999 को एक प्रदर्शन में शामिल हो रहे सपा नेता के सुरक्षा अधिकारी प्रकाश यादव की हत्या हुई थी।

Open in App

गोरखपुर, 26 सितंबरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना‌‌थ को महाराजगंज की एक जिला अदालत ने एक हत्या के मामले में नोटिस जारी किया है। यह मामला  साल 19‌99 यानी करीब 19 साल पुराना है। उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी 1999 में गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता के सुरक्षा अधिकारी की हत्या कर दी गई थी। इसी मामले की सुनवाई के तहत अब अदालत ने यूपी सीएम को एक कानूनी नोटिस भेजकर मामले से उनके जुड़ाव पर और अधिक प्रकाश डालने का मन बना लिया है।

टाइम्स नाऊ की एक खबर के गोरखपुर के महाराजगंज में सपा जेल भरो आंदोलन चला रही थी। तभी पूर्व सपा नेता तलत अजिया के निजी सुरक्षा अधिकारी प्रकाश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सपा का अरोप है कि इस जेल भरो आंदोलन के दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उनके ही समूह के ही किसी शख्स ने गोली चलाई थी। लेकिन अभियुक्त पक्ष कहा कहना था कि महौल को शांत कराने के लिए लाइसेंस वाली बंदूक से हवाई फायर किया गया था। लेकिन इसका इस हत्या से कोई संबंध नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि इसी साल सबूतों के अभाव में इस केस को फिर से खोलने की याचिका को सत्र न्यायालय ने नामंजूर कर दिया था। लेकिन बाद में सपा नेता अजीज ने फिर से मामले को लेकर पुनर्विचार याचिका दा‌खिल की थी। इसी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सत्र न्यायालय को मामले को फिर से खोलने को कहा था। इसी की सुनवाई फिर से शुरू होने पर कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ को कानूनी नोटिस भेजकर इसकी सूचना दी है। सीएम के साथ अन्य आरोपियों को भी मामले में कानूनी नोटिस भेजकर उनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

उधर, समाजवादी पार्टी ने इसी को आधार बनाकर गोरखपुर में सीएम योगी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सपा ने मामले में योगी से सीएम पद से इस्तीफे की भी मांग की है। हालांकि इसी साल गोरफखपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की जीत के बाद क्षेत्र में सपा दबदबा बढ़ाने में लगी है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस मामले को अभी सपा और आगे ले जाने के मूड में दिख रही है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया