लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के समक्ष मामले सूचीबद्ध करने के लिए परिपत्र जारी किया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक परिपत्र जारी कर 10 मई से 27 जून तक ग्रीष्मावकाश के दौरान अत्यधिक जरूरी मामलों की सुनवाई करने वाली पीठों के बारे में बताया है।

परिपत्र में ऐसी पीठों के बारे में बताया गया है जो छुट्टियों के पहले सत्र में 10 से 25 मई के बीच सुनवाई करेगी।

परिपत्र में कहा गया है कि छुट्टियों के दूसरे और तीसरे सत्र में 26 मई से 10 जून और 11 जून से 27 जून के लिए पीठों के गठन के बारे में बाद में बताया जाएगा।

ग्रीष्मावकाश के पुनर्निर्धारित समय के दौरान अत्यंत जरूरी मामलों की सुनवाई के संबंध में प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने यह आदेश जारी किया।

पहले सत्र में 10 मई से 16 तक दो खंडपीठ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को सुनवाई करेगी। इसके बाद 17 मई से 25 मई तक दो पीठें वीडियो कॉन्फ्रेंस से दोनों दिन सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे