लाइव न्यूज़ :

अदालत ने एक मामले में शिकायतकर्ता विधायक के सुनवाई में पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 नवंबर अहमदाबाद की एक अदालत ने 2015 के एक साइबर अपराध के मामले में पेश नहीं होने पर कांग्रेस विधायक ग्यासुद्दीन शेख के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। इस मामले में विधायक स्वयं शिकायतकर्ता हैं।

दरियापुर विधानसभा से विधायक शेख ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री डालने के मामले में इम्तियाज सैयद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट बी एच घसूरा ने मंगलवार को शेख के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 26 नवंबर को पूछताछ के लिए उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

आरोपी के वकील इम्तियाज पठान ने कहा कि अदालत ने दूसरी बार शेख के खिलाफ वारंट जारी किया है क्योंकि वह पूछताछ के लिए कभी पेश नहीं हुए। अदालत ने इससे पहले नवंबर 2020 में उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

वकील ने कहा कि पुलिस ने आरोपपत्र दायर किया था, लेकिन विधायक की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई आगे नहीं बढ़ रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब