लाइव न्यूज़ :

आपराधिक इतिहास छिपाने वाले मऊ के याचिकाकर्ता पर अदालत ने लगाया पांच लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:26 IST

Open in App

प्रयागराज, 15 दिसंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मऊ जिले के एक याचिकाकर्ता उमेश सिंह पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में याचिकाकर्ता द्वारा अपने आपराधिक इतिहास को छिपाने के कारण लगाया गया है।

उमेश सिंह ने याचिका में अपनी संपत्ति और 300 टन कोयला छोड़ दिए जाने की मांग की थी जिसे राज्य सरकार द्वारा गैंगस्टर कानून के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया था।

न्यायमूर्ति पंकज नकवी और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की पीठ ने उमेश सिंह द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी और सिंह को 30 दिनों के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया।

याचिका में बताया गया था कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से और मनमाने तरीके से संपत्ति जब्त की गई है। इसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता कानून का पालन करने वाला नागरिक है और समाज में उसकी बहुत अच्छी प्रतिष्ठा है जिसे प्रशासन ने आदेश पारित करते हुए नजरअंदाज किया।

हालांकि अपर शासकीय अधिवक्ता ने इस याचिका का विरोध किया और दलील दी कि याचिकाकर्ता ने तथ्यात्मक जानकारी को छिपाया है तथा उसके खिलाफ समय समय पर कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।

उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों में संलिप्तता का याचिकाकर्ता का पुराना इतिहास है और जिला प्रशासन ने इन तथ्यों को संज्ञान में रखते हुए आदेश पारित किया है। लेकिन याचिकाकर्ता ने जानबूझकर केवल यह उल्लेख किया है कि वह केवल एक मामले में शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए